विचाराधीन मुकदमे की जमीन में विपक्षी पर मनमाने ढंग से जबरिया बाहुबल पर पक्का पिलर का निर्माण कर बना रहे हैं मकान।
•~ न्यायालय से अभी लम्बित है फाट की कार्रवाई
•~ एसडीएम घोरावल ने तहसीलदार तथा एसएचओ कर्मा को जांचकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश
सोनभद्र। घोरावल तहसील के करमा थानांतर्गत बारी महेवा गांव में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की जमीन में मनमाने ढंग से जबरिया गुंडई,दबंगई के बल पर पक्का पिलर का निर्माण कर मकान बनाया जा रहा है जबकि न्यायालय में अभी फाट की कार्रवाई लंबित है। इस संबंध में एसडीएम घोरावल ने तहसीलदार तथा एसएचओ कर्मा को जांचकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश दिया है।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी घोरावल को बुधवार को करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी हीरालाल यादव पुत्र स्व. बचऊ यादव ने सौंपें गए शिकायती पत्र में कहा है कि मा.न्यायालय उपजिलाधिकारी महोदय के न्यायालय में बचऊ बनाम विन्देश्वरी,मुकदमा नं०टी बी 26166603162 मुकदमा विचाराधीन है। जिसका निर्धारित तारीख 03फरवरी2026 को लगी है जिसका आ० नं0 422 रकबा 2.6930 हेक्टेयर है।विपक्षी हरिगेन यादव पुत्र शिवधारी उक्त विचाराधीन मुकदमे की जमीन में जबरदस्ती पक्का पीलर का निर्माण करते हुए मकान बना रहे हैं तथा मना करने पर घोर अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट,झगड़ा करने पर आमादा हैं।ऐसी सूरत में इलाका लेखपाल व थाना करमा को आदेशित किए जाने की गुहार लगाई है कि जब तक मा.न्यायालय में फाट की कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक विपक्षीगण को मकान का निर्माण कार्य करने से रोका जाये ताकि निर्माण कार्य न हो सके।



0 टिप्पणियाँ